फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेटियों ने मां की अर्थी को कांधा देकर पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में  अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करती बेटी प्रिया: स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी के भ्यूली पुल से ब्यास में छलांग लगाने वाली सुधा का शव रविवार दोपहर बाद जब लक्ष्मी बाजार स्थित पैतृक घर जोगिंद्रनगर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। मां का शव देखकर बेटियां रोते बिलखते बेसुध हो गईं। पति राकेश पुरी भी सदमे में हैं। रविवार दोपहर बाद घर में अंतिम संस्कार की रस्मों को दोनों बेटियों प्रिया और प्रिंसी ने पूरा किया। मां की अर्थी को कांधा देकर चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बीते शनिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक लापता हुई जोगिंद्रनगर की महिला सुधा का शव मंडी पुलिस ने ब्यास में बरामद किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला भ्यूली पुल से ब्यास में कूदी थी। रविवार को जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद करीब चार बजे अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। अंतिम शव यात्रा में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, भाजपा नेता पंकज जम्वाल, भास्कर गुप्ता, ममता कपूर आदि ने मृतका के परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें