धर्मपुर (मंडी)। माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर में हुए लकड़ी के अवैध कटान और डंपिंग की जांच पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की टीम ने बहरी में शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों ने जांच दल को बहुत ही गुप्त तरीके और मुख्य सड़क के बजाय वैकल्पिक सड़क से बहरी पहुंचाया। इससे वन भूमि, खड्डों, नालों में की जा रही अवैध डंपिंग उजागर न हो पाए।
जांच टीम को परिधि गृह मंडी से जोगिंद्रनगर लाया गया। उन्हें कोठीपुल-सिद्धपुर से बहरी में डंप की गई लकड़ी वाले स्थल लाया गया। जांच टीम ने न तो शिकायतकर्ता और न ही अन्य लोगों को जांच में शामिल किया है। उन्होंने जांच दल से इस अवैध कटान मामले की निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ जांच करने के लिए शिकायतकर्ता और अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ भी चर्चा करने की मांग उठाई है। संवाद