फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह-बग्गी टनल बंद होने से डैम में जलस्तर बढ़ा, डैहर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन ठप

Thu, 20 Nov 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। मानसून के बाद अब बैलेंसिंग रेजरवायर यानी बीएसएल झील की रिपेयर की जाएगी। इस कारण पंडोह डैम से बग्गी टनल के लिए छोड़ा जाने वाला पानी बंद कर दिया गया है। इसके चलते डैहर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन ठप हो गया है।
विज्ञापन

बग्गी टनल से पानी न छोड़ने के कारण पंडोह डैम में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण स्पिलवे गेटों को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर खोला जाएगा। जलाशय में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण अतिरिक्त जल को सुरक्षित रूप से छोड़ना आवश्यक हो गया है। ऐसे में राहगीरों, मछुआरों, ग्रामीणों और नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। स्पिलवे गेट खोले जाने पर ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

बीबीएमबी प्रबंधन ने मंडी, कांगड़ा तथा हमीरपुर जिलों के उपायुक्तों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी और जागरूकता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उधर, बीबीएमबी सुंदरनगर के एसई अजयपाल सिंह ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण ही बग्गी टनल को पानी नहीं भेजा जा रहा है। इस अवधि के दौरान लोग एहतियात बरतें और नदी किनारे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें