फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीत के रंग में रंगा शहर, सेरी मंच तक ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली विजयी रैली

विज्ञापन
जीत का जश्न....मतगणना के दौरान मंडी कॉलेज परिसर में भाजपा की जीत पर झूमती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शुरुआती रुझान आते ही बदला मतगणना केंद्र के बाहर का माहौल
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पहुंचकर बढ़ाया सभी का हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव की मतगणना के लिए मंडी कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर रविवार सुबह करीब नौ बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, शुरुआती रुझान सामने आते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। महज आधे घंटे के भीतर समर्थकों की भीड़ केंद्र के बाहर जुटने लगी और प्रत्याशियों की बढ़त तथा जीत की खबरें आते ही नारेबाजी शुरू हो गई।
एक के बाद एक परिणाम घोषित होने के साथ समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सुबह करीब 10:15 बजे तक नगर निगम मंडी में भाजपा की जीत की तस्वीर लगभग साफ हो गई। इसके बाद मतगणना केंद्र के बाहर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज सुनाई देने लगी। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर झूमते रहे और जीत के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मतगणना केंद्र पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। समर्थकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और जीत का उत्सव मनाया।
मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों ने शहर में विजय रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते रहे और भाजपा के समर्थन में नारे लगाते रहे। विजय रैली का समापन ऐतिहासिक सेरी मंच पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। यहां जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए जीत पर बधाई दी और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। सेरी मंच पर देर तक उत्सव का माहौल बना रहा और पूरा क्षेत्र जीत के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

बॉक्स
गुरदीप कौर ने पति के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
पैलेस कॉलोनी-1 वार्ड से भाजपा प्रत्याशी गुरदीप कौर के मतगणना केंद्र से बाहर आते ही -जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल- के जयकारे गूंज उठे। बाहर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपने पति हरदीप सिंह राजा के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। यह भावुक और पारिवारिक क्षण वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें