फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुख्यमंत्री आद पड्डल मैदान से देंगे नशामुक्त हिमाचल का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लेकर चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर आयोजित यह वॉकाथॉन युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशे के विरुद्ध सामूहिक चेतना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से 13 नवंबर को पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली इस वॉकाथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें