फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग के बखलवार मोड़ पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
थुनाग में सड़क हादसा - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर(मंडी)। चैलचौक-जंजैहली सड़क पर थुनाग तहसील मुख्यालय के समीप बुखलवार मोड़ पर एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक जख्मी हुए हैं। घायलों को पीएचसी थुनाग उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय योगेंद्र प्रताप सिंह डैनी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी झरोठि तहसील थुनाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायलों में दीपक शर्मा पुत्र जिसन लाल निवासी झरोठि, कैलाश शर्मा पुत्र चन्द्र प्रकाश शर्मा निवासी कोट और दूनी चन्द निवासी कुथाह बताए जा रहे हैं। घटना से जंजैहली में शोक की लहर दौड़ गई है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से जंजैहली के युवक होंडा सिटी कार में घर रवाना हुए। इस दौरान कार अनियन्त्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में योगेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक जख्मी हो गए। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये और घायलों को राहत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें