फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुराटी से जोगिंद्रनगर आ रही बस गरोड़ू में खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के गरोड़ू में फिर हांफ जाने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कुराटी ढगौण से सुबह 9:00 बजे जोगिंद्रनगर बस अड्डे के लिए रवाना हुई निगम की बस गरोड़ू के समीप अचानक हांफ गई। इससे यात्रियों को बस अड्डे तक पैदल ही पहुंचना पड़ा। बस में तीस से अधिक यात्री सवार थे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का इंजन ओवरहीट हो जाने से बस बीच सड़क में खड़ी हो गई। यात्रियों को बस अड्डे से करीब दो किलोमीटर दूर ही उतरना पड़ा।
हालांकि परिवहन निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने तीस मिनट के बाद परिवहन निगम की बस को जैसे-तैसे बस अड्डे में पहुंचाया। क्षेत्रीय प्रबंधक नितीश शर्मा ने कहा कि बस डिपो जोगिंद्रनगर में परिवहन निगम की नई बसों को भी शामिल कर यात्रियों का सफर सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास जारी है। तकनीकी खामी के चलते परिवहन निगम की बसें बीच सड़क में हांफ रही है जिनकी मरम्मत करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें