फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाने के लिए निकला बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल कनैड क्षेत्र का एक 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह शनिवार सुबह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

चिंतित परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की। सुराग न मिलने पर पुलिस थाना धनोटू में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कनैड़ निवासी मनोज कुमार ने थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी में कहा कि उसका बेटा कनैड स्कूल में सातवीं में पढ़ता है।
वह हररोज सुबह दौड़ लगाने के लिए निकलता है। शनिवार को भी बेटा सोनू सुबह पांच बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था लेकिन दस बजे तक नहीं लौटा। उसके बाद उन्होंने उसकी खोज शुरू की लेकिन अता पता नहीं चल पाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें