जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुल्थान पुलिस चौकी के अंतर्गत नननाई और गढ़सा के समीप ढांक से एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान पधर तहसील के गांव नागण चुक्कू निवासी पूर्ण चंद के रूप में हुई है। मृतक के बेटे जसवंत ने बताया कि पिता पूर्ण चंद दस दिन पहले बड़ागांव में मवेशियों को चराने गए थे।
बड़ागांव से दो दिन पहले अचानक लापता होने पर मुल्थान पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस और ग्रामीणों के सर्च अभियान के दौरान पूर्ण चंद का शव एक ढांक में बरामद हुआ। जोगिंद्रनगर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद