फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आएयो मेरिए धिंगा धिंगिए... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
पंडोह के स्योगी में चल रहे माता त्रिपुरी भैरवा मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में गीतों पर झूमत
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। ग्राम पंचायत स्योग में माता त्रिपुर भैरवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या जिला कांगड़ा की लोक गायिका रमना भारती और स्थानीय कलाकारों के नाम रही। लोक गायक एवं बांसुरी वादक हरदेव हरि ने बांसुरी वादन से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

स्टार कलाकार रमना भारती ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने मंच पर आते ही मशहूर फिल्मी गीत माही वे मोहब्बतां सच्चियां... से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद मेरे पटवारिया, मेट्रो वन मेट्रो टू, आएयो मेरी धिंगा धिंगिए, बुरा नी मानणा मेरी बातों रा, मैं जट यमला पगला दिवाना सहित नॉन स्टाप कुल्लवी नाटियों से पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर विवश किया।
इससे पहले लोक गायक एवं बांसुरी वादक हरदेव हरि ने बांसुरी वादन से खूब समां बांधा। उनकी बांसुरी की धुन का दर्शकों ने सीटियों और तालियों से स्वागत किया। उन्होंने तेरे जैसा यार कहां... गीत गाया।
विज्ञापन

लोक कलाकार नरेंद्र शर्मा और लेखराज ने अपनी बेहतरीन गायकी से खूब माहौल बनाया। मशहूर बैंड ब्रह्मास्त्र ने अपने साजो की स्वर लहरियों से गायक कलाकारों के साथ समन्वयक बैठाकर संध्या को चार चांद लगाए। मंच संचालन बिट्टू ठाकुर ने किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में चच्योट निधि लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश पुरी अपनी समस्त टीम के साथ पहुंचे। इनका स्थानीय पंचायत प्रधान वीना महंत और उपप्रधान फत्ते राम ने स्वागत किया। रात दस बजे तक चली पहली सांस्कृतिक संध्या में पंडोह क्षेत्र से आसपास लगते इलाकों से लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें