फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थलौट बाईपास में चट्टानें गिरने से घरों और दुकानों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औट (मंडी)। जुलाई 2023 की बरसात में पहाड़ी दरकने से क्षतिग्रस्त कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर थलौट बाईपास अब तक ठीक नहीं हो पाया है। पिछले दो साल से बाईपास के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए कोई स्थायी प्रयास नहीं किए जा रहे। इससे क्षेत्रवासियों में एनएचएआई के प्रति खासा रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भीमसेन, गोविंद, लाल सिंह का कहना है कि जून की बरसात में भी भूस्खलन से सड़क का मलबा लोगों के मकानों और दुकानों पर गिरा था। पिछले तीन साल से बरसात के चलते उन्हें अपने मकान और दुकानें छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता है। बाईपास पर हो रहे भूस्खलन से मलबा उनके घरों और दुकानें पर गिरता रहता है।
जून में पहाड़ी से चट्टान रिहायशी इलाके की तरफ गिरने से दो मकान पूरी तरह ढह गए थे। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस बारे में एसडीएम बालीचौकी और एनएचएआई अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत करवाया है लेकिन आज तक न तो प्रशासन और न ही संबंधित कंपनी ने इस ओर कोई प्रयास किए। अगर यहां बाईपास का निर्माण होगा तो पहाड़ी से पत्थर व मलबा आने का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि एसडीएम, तहसीलदार औट और एनएचएआई अधिकारियों ने कई बार यहां का निरीक्षण किया है लेकिन बाईपास निर्माण व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के उपाय करने के बारे में अभी तक चुप्पी साधी है। हालात यह हैं कि चट्टानें और मलबा कभी भी घरों और दुकानों पर गिरने से लोगों की जान पर बन सकती है। ग्राम पंचायत औट के प्रधान भूषण वर्मा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने अगस्त माह में बाईपास क्षेत्र का मौका कर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबा से लोगों को खतरा बताया था।
विज्ञापन

.............

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर पीडी नहाल से पत्राचार किया है। शीघ्र ही दोबारा कंपनी अधिकारियों से इसके बारे में बात की जाएगी।
-रमेश सिंह, कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार औट
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें