फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाणा के पास एचआरटीसी की बस गिरी, 27 घायल

Mon, 10 Oct 2016 07:20 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस रविवार रात करीब एक बजे अनियंत्रित होकर सड़क  से 20 फीट नीचे जा लुढ़की। हादसे के समय बस में 36 लोग सवार थे। बस के पलटने से 27 लोग घायल हो गए।  दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। जहां से दो घायलों को उपचार के लिए मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू डिपो की मनाली से शिमला जा रही बस (एचपी66ए-1464) जब रात करीब एक बजे भवाणा के निकट पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे ढांक में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 27 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मिल कर घायलों को बस से बाहर निकाला तथा विभिन्न वाहनों के माध्यम से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। जहां 25 घायलों को जिन्हें थोड़ी बहुत चोटें आई थीं, को रात को ही प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार व तहसीलदार वेद प्रकाश रात को अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया तथा घायलों के उपचार के लिए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पहुंच कर पहुंचकर जायजा लिया। नागरिक अस्पताल के प्रभारी डा. जावेद ने बताया बस हादसे में केवल दो लोगों को ही अधिक चोटें आई हैं जिन्हें मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



घायलों में फतेह सिंह (27) निवासी कुल्लू, जोगिंद्र सिंह(30) दीपिका (20), रविंद्र कुमार(19) निवासी शाढ़ाबाई, दोरजे फुनचुक(27) निवासी भूटान, अनु कुमारी (37), रिया कुमारी (13), शांति देवी, अमित कुमार (34), वीके सिन्हा (47), सुमित कुमार(17) व सुजाता घोष (52), अमर चंद घोष (64), टिकम राम (40) निवासी सोलंग, रिंपा देवी (37) और केहर सिंह (48) निवासी बंजार, छेवांद डोलमा (21) निवासी स्पीति, तेज राम (28) निवासी कुल्लू, लीला देवी (63) निवासी कुल्लू, रोशन लाल (55) निवासी मंडी, किन्जेल (24) निवासी भुंतर, यांगचल (22) निवासी भुंतर और शांति देवी (41) निवासी मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें