फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टेस्ट सेवाएं ठप, बिना उपचार लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की प्रयोगशाला में अव्यवस्था का हथौड़ा चलते ही टेस्ट सेवाएं ठप हो गई हैं। सरकारी प्रयोगशाला में अचानक मरीजों की टेस्ट सेवाएं बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। मरीजों को उपचार हासिल करने के लिए क्षेत्र के बाहर सरकारी और निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे तो अचानक अस्पताल की प्रयोगशाला और शौचालयों को हथौड़े से तोड़ने का कार्य शुरू हो गया। आनन-फानन में प्रयोगशाला में ताले लटकाने पड़े। महंगी मशीनरी भी प्रयोगशाला की गैलरी में निकालनी पड़ी। मरीज टेस्ट करवाने पहुंचे तो उन्हें असुविधा का हवाला देकर लौटा दिया गया। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रयोगशाला के दीर्णोद्धार को लेकर प्रयोगशाला में टेस्ट सेवाएं अचानक रोकनी पड़ी हैं। कार्यवाहक एसएमओ डाॅ. अंकित ने बताया कि वह अस्पताल में उड़ रही धूल से पेश आ रही मरीजों की दिक्कतों के समाधान को लेकर संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी कर रहे हैं।

नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला के निर्माण से सोमवार को पेश आई दिक्कतों की जानकारी मिली है। अस्पताल प्रशासन से इस समस्या के समाधान पर जवाब तलब किया जा रहा है जिससे उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को दिक्कतें न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीश चौधरी, एसडीएम एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें