फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त किए आतंकियों के ठिकाने : राकेश जम्वाल

विज्ञापन
सुंदरनगर के भोजपुर में तिरंगा यात्रा निकालते सुंदरनगर मंडल भाजपास्त्रोत:संस्था
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा मंडल सुंदरनगर ने विधायक राकेश जम्वाल की अध्यक्षता में वीरवार को तिरंगा यात्रा निकाली। सुंदरनगर के भोजपुर से महाराणा चौक तक यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राकेश जम्वाल ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति का प्रमाण है।
विज्ञापन

पहलगाम हमले के दोषियों को उनके ही अड्डों में सजा देकर 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। अब हर हमले का जवाब दुश्मन की जमीन पर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा नीति में निर्णायक बदलाव आया है। इस यात्रा में भाजपा मंडल सुंदरनगर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें