स्थायी अतिक्रमण करने वालों को भी जल्द थमाए जाएंगे नोटिस
सड़क किनारे पार्किंग के लिए समतल की जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नेरचौक में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। वहीं, स्थायी अतिक्रमण करने वालों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे।
नगर परिषद ने सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए टेंडर जारी कर काम आवंटित किया है। मेडिकल कॉलेज तक के दायरे में कुछ लोगों ने अस्थायी कब्जे कर रखे थे, जिससे वाहनों की पार्किंग में परेशानी हो रही थी। ऐसे में तीन स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर जमीन समतल की गई, ताकि पार्किंग के लिए जगह तैयार हो सके। नगर परिषद अब लंबे समय से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके लिए संबंधित लोगों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे।
बॉक्स
नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने के साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। स्थायी कब्जे करने वालों को भी जल्द नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हितेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नेरचौक