फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की अस्थायी रूप से की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की उखड़ी चादरों को अस्थायी तौर पर वेल्ड कर दिया है। इससे हादसों का खतरा कम हो गया है। विक्टोरिया पुल का सही ढंग से रखरखाव और मरम्मत कार्य न होने से शहर के बुद्धिजीवियों में भारी रोष चल रहा था।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि विक्टोरिया पुल को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और लोनिवि इसकी मरम्मत और रखरखाव करना भूल गया है। सिटीजन काउंसिल मंडी के अध्यक्ष ओपी कपूर ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से पुल की मरम्मत की मांग रखी थी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कार्य करवाने के लिए वीरवार को ही कर्मचारियों को तैनात कर दिया। पुल पर लगी लोहे की मोटी चादरों पर वेल्डिंग कर मरम्मत कर दिया। वाहनों के चलने से चादरों में लगे नटबोल्ट उखड़ गए थे। ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

सिटीजन काउंसिल के वरिष्ठ उपप्रधान शशिकांत कपूर, महासचिव अनिल शर्मा, रवि वैद्य, योगराज बहल सहित अन्य ने लोनिवि और जिला प्रशासन का आभार जताया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश धीमान ने बताया कि विक्टोरिया पुल के लिए अभी एस्टिमेट बनाया जा रहा है। उपायुक्त मंडी से धनराशि की मांग की जाएगी। अभी चादरों पर वेल्डिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें