फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे छोटी काशी में मंदिरों के कपाट, बिन मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
भूतनाथ मंदिर में नंदी बाबा को सैनिटाइज करते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। करीब दो माह बाद आज से छोटी काशी के मंदिरों के कपाट एसओपी के तहत खोले जाएंगे। मंदिर में प्रसाद नहीं मिलेगा। भक्तों को दर्शन करके सीधे बाहर जाना होगा। बिना मास्क या सही तरीके से मास्क न पहनने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर भक्तों के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। सभी मंदिरों को सैनिटाइज कर दिया गया है। जिन मंदिरों में दो रास्ते नहीं हैं वहां पर रस्सी लगाकर आने जाने की व्यवस्था की गई है। मंदिरों के बंद रहने से श्रद्धालुओं में निराशा थी। सर्व देवता समिति के माध्यम से कई बार मंदिरों का खोलने का आग्रह किया जा रहा था। श्रद्धालु बेसब्री से मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे। महामृत्युंज्य के पुजारी दीपक शर्मा ने बताया कि मंदिर में अलग-अलग रास्ते से प्रवेश व निवेश रहेगा। इसके लिए रस्सी लगा दी गई। मंदिरों में सामाजिक दूरी और मास्क की अनुपालना का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें