फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम से दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली बोर्ड की टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला उदयपुर क्षेत्र का है। यहां गत सप्ताह स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान एक व्यक्ति ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद बिजली बोर्ड के एसडीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिजली बोर्ड की टीम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के लिए गई थी। इसी दौरान मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया और एक व्यक्ति ने टीम सहित अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। एसडीओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बिजली बोर्ड की टीमों की ओर से क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सरकारी कार्य के दौरान कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने से विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि इसके बारे में बोर्ड की टीम सहित सहायक अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें