मंडी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन मंडी की ओर से रविवार को पड्डल मैदान में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन किया।
सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए 7 फरवरी शाम तीन बजे से कोच चेतन ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के बाद सभी खिलाड़ी आगामी दिनों होने वाली क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेंगे। रविवार को ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में दिव्यांश ठाकुर, शुभम ठाकुर, करण, देवेश कटोच, तनिष्क शर्मा, आयुष कुमार, पियूष ठाकुर, देवम ठाकुर, सूर्या कपूर, दिव्यांश ठाकुर, राजवीर, मृत्युंजय ठाकुर, मेहुल ठाकुर, अमितेश ठाकुर, टोगेश ठाकुर, मंथन गुरंग, शुभम, आदिश मिन्हास, ओजस कश्यप, सूजेश्वर, साहिब सिंह, आयुष शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद