फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय बिल्डर अवार्ड से सम्मानित होंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में राष्ट्रीय बिल्डर अवार्ड से शिक्षक और वरिष्ठ नागरिक सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के तत्वावधान में 12 अक्तूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉॅ. चंद्रभूषण शर्मा और सचिव रणजीत कटोच करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं देने वाले शिक्षकों और समाज के प्रेरणास्रोत रहे बजुर्गों को रोटरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर और रोटरी के स्वास्थ्य सचिव रामलाल वालिया ने बताया कि शुक्रवार तक प्रारंभिक सूची में कुल 12 शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने पर सहमति बनी है। क्लब अभी तक सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को सम्मानित कर चुका है। बैठक में रोटेरियन सेवानिवृत्त मेजर ज्ञान चंद, सुशील पठानिया, पीसी महंत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें