फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टारना स्पोर्ट्स क्लब, टीएलसी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मां नैण तुंगा क्रिकेट चैंपियनशिप का सोमवार को मांडव गैस एजेंसी के एमडी सुधांशु ने शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता टारना स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित की जा रही है। सोमवार को पड्डल मैदान में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला टारना स्पोर्ट्स क्लब और आल यूनिट भगवान इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर भगवान इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। इसमें अजय परमार ने 11 रन बनाए। टारना स्पोर्ट्स क्लब की ओर से देवेंद्र गौतम 2 विकेट लिए। टारना स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसमें भोला ने 11 रन और सचिन ने 9 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिनव ने 2 विकेट, मियां ने 1 विकेट हासिल की। दूसरा मुकाबला टीएलसी और रॉयल फ्रेंड्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल की टीम ने 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 112 रन बनाए। इसमें हैपी ने 40 रन और निर्मल ने 24 रनों का योगदान दिया।
जवाब में 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएलसी की टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना पाई। इसमें नबू ने 37 रन और अजय ने 20 रनों का योगदान दिया। रॉयल फ्रेंडस की तरफ से रमन ने दो विकेट चटकाए। टारना स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान दिनेश ने बताया कि इस मौके पर उनके साथ मातुल मल्होत्रा, मोहित, सतिंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार प्रधान टारना स्पोर्ट्स क्लब, वरुण महंत, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र गौतम, दीपक राणा, पवन, अमरजीत शर्मा, संत राम, सचिन, परम देव, संगीत, अनिल, सन्नी, सुरेश, विनित गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें