फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तन्मय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के गांव खनौड़ के तन्मय ठाकुर ने बैडमिंटन में एक बार फिर शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अपना परचम लहराया है। डीपीएस धर्मपुर के कक्षा 10वीं के छात्र तन्मय का लगातार पांचवीं बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

तन्मय ने पिछले वर्ष तीन नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया था। इस वर्ष उन्होंने स्कूल अंडर-19 टूर्नामेंट के साथ अंडर-19 ओपन कैटागिरी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोहरी उपलब्धि हासिल की। दोनों श्रेणियों में नेशनल के लिए चयनित हुए हैं।
अब तन्मय 18 से 24 नवंबर 2025 तक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित होने वाली अंडर-19 ओपन नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीपीएस धर्मपुर के प्रधानाचार्य रणजीत ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि तन्मय राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें