बालीचौकी क्षेत्र में हुई प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि विजयपाल सिंह। संवाद
स्वर्गीय नरेश कुमार की याद में महावीर क्लब घनयार ने करवाया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। स्वर्गीय नरेश कुमार की याद में महावीर क्लब घनयार के सौजन्य से बालीचौकी तहसील की 24 टीमों की वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर विजय पाल का घनयार पहुंचने पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच तांदी पंडोह पंचायत और थाचा धार गाड़ा गुशैंन पंचायतों की टीम के बीच हुआ। इसमें तांदी पंडोह विजेता बनी और उपविजेता थाचा धार गाड़ा गुशैंन रही। अपने संबोधन में विजय पाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। इससे गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। इस मुख्यातिथि विजयपाल ने स्पोर्ट्स क्लब को 51 सौ रुपये और विभिन्न महिला मंडलों को अपनी तरफ से चार हजार रुपये राशि दी। इस मौके पर महावीर क्लब धन्यार के प्रधान चमन लाल, दिनेश कुमार, गंगाधर, भूम सिंह, दिनेश, प्रवीण और अन्य मौजूद रहे।