फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर में शनिवार को किशोर स्वास्थ्य कल्याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारी स्वास्थ्य शिक्षिका अचला कुमारी ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें तमन्ना पहले, आर्यन दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। किशोर स्वास्थ्य काउंसलर चंपा देवी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिनेश कुमार, सीएचओ रीतू, आशा कार्यकर्ता, स्कूल अध्यापक, विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें