फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टेलरिंग शिक्षकों और चौकीदारों की मूल विभागों में होगी वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मंडी और नेरचौक निकायों से कर्मचारियों को किया जाएगा कार्यमुक्त
विज्ञापन

सरकारी मंजूरी के बाद शहरी विकास विभाग ने दी तत्काल प्रत्यावर्तन को हरी झंडी
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। प्रदेश के शहरी निकायों में वर्ष 2015 से 2022 के बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से मर्ज किए गए टेलरिंग शिक्षकों और चौकीदारों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सेवाएं तत्काल प्रभाव से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को प्रत्यावर्तित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय 1 जून 2026 को प्रधान सचिव (वित्त) की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए फैसले और सरकार की स्वीकृति के बाद लिया गया। विभाग ने संबंधित नगर निगमों और नगर परिषदों के अधिकारियों को कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे अपने मूल विभाग में समय पर ज्वाइन कर सकें।
विज्ञापन

आदेश के तहत नगर निगम मंडी, धर्मशाला और पालमपुर सहित नगर परिषद नेरचौक, बैजनाथ-पपरोला, जवाली, अंब, चिड़गांव और शाहपुर के संबंधित कर्मचारियों को रिलीव किया जाना है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक को भी आगामी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। हालांकि, नगर निगम मंडी की सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल और जिला पंचायत अधिकारी मंडी अंचित डोगरा ने कहा कि उन्हें अभी इस संबंध में आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद ही वे इस पर टिप्पणी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें