फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के नव-निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय सरकाघाट के सभा कक्ष में आयोजित होगा। उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) एवं अधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम, 2015 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार नव-निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त मंडी ने जारी निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें