मंडी। एबीवीपी 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्तूबर को करेगी। प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक तोनिक शर्मा ने बताया कि प्रश्न स्कूल स्तर पर आधारित सामान्य ज्ञान हिमाचल, भारत, विश्व, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, भाषा संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, समसामयिक विषय, तर्क विषय आदि विषयों से लिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 30 रुपये प्रति विद्यार्थी रखा गया है।
पंजीकरण 22 सितंबर से 6 अक्तूबर तक रहेगा। प्रांत स्तर पर 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 10 से 20 नवंबर तक सभी जिलों के परिणाम विद्यालय स्तर पर पहुंच जाएंगे। प्रदेश स्तर का सम्मान समारोह 12 जनवरी 2026 को होगा। संवाद