फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एसवीएम मंडी अव्वल

विज्ञापन
मंडी अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हुनर का परिचय दे
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर मंडी में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता-2026 में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्री-प्राइमरी और अपर प्राइमरी वर्ग में हुए मुकाबले के बाद परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


प्री-प्राइमरी वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर मंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर क्रेडल टू क्रंयोस मंडी रहा, जबकि तृतीय स्थान गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल मंडी को मिला। नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं, अपर प्राइमरी वर्ग की प्रतियोगिता में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस वर्ग में एसवीएम मंडी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एएसएम स्कूल मंडी और तृतीय स्थान गुरु गोविंद सिंह स्कूल ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के परिधान, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति शैली के आधार पर विजेताओं का चयन किया। आयोजन के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें