फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समूह गान में एसवीएम महाजन बाजार प्रथम

Sat, 25 Oct 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर मंडी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समुह गान प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छ
विज्ञापन
मंडी। भारत विकास परिषद मंडी इकाई की ओर से शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार में इकाई स्तर पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल टीपीएस राणा मुख्यातिथि और सेवानिवृत्त सैनिक भास्कर ठाकुर विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन

विकास परिषद के अध्यक्ष केसी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडी सदर क्षेत्र के नौ स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किए। इनमें अल्पाइन स्कूल मंडी, गुरु गोविंद सिंह, अरुण सरस्वती, अरुणोदय, कन्या स्कूल मंडी, एसवीएम, तक्षीला और डीएवी स्कूल शामिल रहे। प्रतियोगिता में संस्कृति, हिंदी और स्थानीय भाषा में भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
प्रतियोगिता में एसवीएम महाजन बाजार ने प्रथम स्थान, डीएवी खलियार ने द्वितीय और लक्षशीला इंटरनेशनल स्कूल मंडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल स्कूल मंडी की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। केसी शर्मा ने बताया कि मंडी स्तर पर विजेता रही टीम 2 नवंबर को कांगड़ा के भवारना में होने वाली शाखा स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

प्रांत स्तर पर विजेता दल को क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका संगीत सदन के निर्देशक उमेश भारद्वाज, संगीत प्रवक्ता दीपक गौतम और संगीतज्ञ केआर पंछी ने निभाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद मंडी इकाई के सचिव वेद कुमार शर्मा, मंच संचालिका नरेंद्र कपूर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें