फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के जोगिंद्रनगर में जम्मू कश्मीर के व्यक्ति की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल के जोगिंद्रनगर में मजदूरी करने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अख्तर हुसैन उम्र (50) पुत्र निजामुद्दीन बट गांव गुग्कुल ट्री चरला, डाकघर वजा तहसील ठठरी जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहली फरवरी को ठेकेदार के पास कुछ मजदूर टावर लाइन का काम करने के लिए पहुंचे थे। उनमें एक अख्तर भी था। यह काम बरोट से बस्सी पावर हाउस तक का था। ठेकेदार के सभी मजदूर विच कैंप जोगिंद्रनगर के ऊपर पहाड़ियों पर ही काम कर रहे थे। पावर हाउस प्रबंधन की तरफ से मजदूरों को रहने के लिए एक कमरा दिया गया था। इसमें पांच-छह मजदूर इकट्ठा रह रहे थे। साथियों के अनुसार रविवार रात अख्तर को कुछ उल्टियां हुईं और उसके बाद वह सो गया।
जब सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बारे में ठेकेदार को सूचित किया तथा उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले आए। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया। डीएसपी पधर मदनकांत ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें