फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूर्यांश, राहुल की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्पर्धा का शुभारंभ विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता संत राम ठाकुर ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अजय, पंकज और सूर्यांश, राहुल के बीच खेला गया। इसमें सूर्यांश टीम विजेता बनी। दूसरा मैच देश राज, प्रकाश और तिलक राज के बीच हुआ इसमें प्रकाश टीम विजेता रही। कबड्डी का पहला मुकाबला हुरंग नारायण पधर और मंडी के बीच हुआ। दोनों टीमें बराबरी पर रही। अन्य स्पर्धाएं बारिश के खलल से नहीं हो सकी। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 12 टीम में भाग ले रही है। कबड्डी में 8 टीम में भाग ले रही है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 22 टीमें भाग ले रही है। वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को इनामी राशि 11 हजार रुपये, उपविजेता को 8100 और कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 8100 रुपये, उपविजेता को 5100 रुपये, बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 और उपविजेता को 1500 इनामी राशि दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित कुमार ठाकुर, शेष राम, डीपीई दिनेश कुमार, डीपीई मान सिंह, डीपीई भूपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



महिला मंडलों ने रंगारंग प्रस्तुति से बांधा समां
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर में मंगलवार को महिला मंडल सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। मेला में महिला मंडलों के लिए तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्कूल और महिला मंडल भाग ले रहे हैं। पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर, पब्लिक स्कूल पधर, नारला, देव पब्लिक स्कूल उरला के विद्यार्थियों सहित महिला मंडल बडवाहन, सरवाला, कोटरोपी टू, पुंदल, निचला पुं,दल, चेली, पतयोंन, त्रेला, नागन, सियून, त्रिशक्ति चेली, जागृति सुराहन, भडयार, बही, जागृति सुराहन, पदवाहान, सिलग की महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। पहले दिन के कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी पधर राकेश पटियाल व उनकी धर्म पत्नी सविता पटियाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। तहसीलदार पधर रूप चंद कौंडल ने उनका शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएसपी पधर दिनेश कुमार, तहसील वेलफेयर अधिकारी सरला शर्मा सहित विभिन्न महिला मंडल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें