फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्विलांस टीम ने बस अड्डा, रेलवे स्टेशन में खंगाली पीलिया मरीजों की हिस्ट्री

Thu, 08 Aug 2024 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने दूसरे दिन शहर के लक्ष्मी बाजार में भी लिया हालातों का जायजा, सामुदायिक भवन का भी दौरा किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में पहुंची स्टेट सर्विलेंस टीम ने दूसरे दिन वीरवार को पीलिया संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री खंगालने के लिए शहरी क्षेत्र के बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सामुदायिक भवन का दौरा किया। टीम ने यहां पर पीलिया के फैलाव से संबंधित जानकारी जुटाई और हालातों का जायजा लिया। सर्विलेंस टीम की अगुवाई नेरचौक मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता गंजू कर रही हैं।
टीम में आईजीएमसी, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक और बीएमओ पधर संजय महाजन और जोगिंद्रनगर अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ. विजेंद्र शामिल हैं। इस टीम ने शहर के लक्ष्मी बाजार में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता जांची। उधर, वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पीलिया के संक्रमण से उपचाराधीन मरीजों ने टीम को आपूर्ति मिलने वाले पानी के स्रोतों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की स्टेट सर्विलांस टीम ने फील्ड में जाकर पीलिया के फैलाव के कारणों पर कुछ स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। टीम ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति के मापदंडों की भी समीक्षा की है। 11 सदस्यीय टीम हालातों का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य सचिव को सौंपेगी। पीलिया के फैलाव का कारण अभी तक दूषित पानी का सेवन और दूषित भोजन ही माना जा रहा है।
बता दें कि जोगिंद्रनगर में अब पीलिया के करीब 271 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 172 डिस्चार्ज किए गए हैं, जबकि 22 को रेफर किया गया। ओपीडी में 27 को उपचार दिया गया और 50 पीलिया मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

उधर, नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से भी स्वास्थ्य विभाग की स्टेट सर्विलांस टीम ने महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई है। फील्ड में जाकर भी पीलिया के फैलाव के कारणों की समीक्षा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें