फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्जरी मरीजों के लिए आरक्षित सर्जिकल वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य वार्डों में शिफ्ट करने पड़े मरीज
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में आठ माह बाद शुरू हुए ऑपरेशन
भीड़ से व्यवस्था दुरूस्त रखना बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के नागरिक अस्पताल में करीब आठ माह बाद शुरू हुई शल्य चिकित्सा सेवा में अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ने से सर्जिकल वार्ड में बेड उपलब्ध करवाना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। महिला और पुरुष रोगी वार्डों में अन्य मरीजों के बीच सर्जिकल मरीजों को दाखिल करना पड़ा।


सर्जिकल मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल का सीसीयू वार्ड अब शल्य चिकित्सा मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर राहत मिल सके। शनिवार को ऑपरेशन कराने आए मरीजों और तीमारदारों की भीड़ के बीच सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




सर्जिकल वार्ड में बीस से अधिक मरीजों के दाखिल होने पर अन्य रोगी वार्डों में भी ऑपरेशन वाले मरीजों को अस्थायी रूप से भर्ती किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार करीब 30 मरीजों की शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक की गई, जिसमें पित्त की पथरी और बच्चेदानी के ऑपरेशन शामिल हैं।
विज्ञापन




बॉक्स

शल्य विशेषज्ञ की मौजूदगी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया। सर्जिकल वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य रोगी वार्डों को भी ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए आरक्षित करना पड़ा।
-डॉ. विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें