फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, 2.40 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट में बीते वीरवार को बरामद किया गया था 7 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस ने बीते वीरवार को कांगू गलू के पास 26 वर्षीय शुभम ठाकुर निवासी करयाल चोलथरा को सात ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में नशे की सप्लाई की पिछली कड़ी तक पहुंचते हुए पुलिस ने शुक्रवार को हटली थाना क्षेत्र के डारकोहल स्थित 31 वर्षीय सनी चंदेल के घर पर तलाशी ली। यहां से 2.40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सनी चंदेल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान शुभम के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया था। पूछताछ में उसने चिट्टा सनी से खरीदने की बात बताई। जांच में दोनों के बीच लेन-देन की पुष्टि होने पर पुलिस ने सनी के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने शुभम को चार दिन और सनी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस तकनीकी जांच के माध्यम से नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सनी चंदेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ और शुभम ठाकुर के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें