फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून मुख्य अरण्यपाल ने किया विभिन्न विभागों के स्वीकृत मामलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारत सरकार वन, जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय देहरादून की टीम ने 16 से 19 दिसंबर तक विभिन्न विभागों में सरकार के स्वीकृत वन मामलों का निरीक्षण किया। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अपर प्रधान एवं मुख्य अरण्यपाल पंकज अग्रवाल ने स्वीकृत परियोजनाओं की शर्तों को संतोषजनक पाया। जिला वन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मंडी एसएस कश्यप ने बताया कि इस निरीक्षण दल ने बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, पराशर, कटौला सहित अन्य जिलों में स्थापित विभिन्न विभागों के स्वीकृत मामलों का निरीक्षण किया। इसमें लोनिवि, आईपीएच, पर्यटन, कल्चर सहित अन्य विभागों की योजनाओं का निरीक्षण किया। सभी कार्यों को संतोषजनक पाया गया। कुछ स्वीकृत मामलों में खामियां होने पर संबंधित विभागों को शीघ्र उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि भारत सरकार की ओर से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं का भविष्य में भी निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल एसके मुसाफिर, अरण्यपाल कार्य योजना एचवी कथूरिया, डीएफओ नाचन टीआर धीमान, सहित जिला नोडल अधिकारी एवं डीएफओ मंडी एसएस कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें