फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर के नलवाड़ किसान मेले का समापन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला सुंदरनगर के समापन अवसर पर निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा । स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परंपरागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शोभा यात्रा में भाग लिया। समापन अवसर पर उनकी अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण स्टेडियम तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने नागौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लेकर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
गोकुल बुटेल ने नशा मुक्त सुंदरनगर थीम की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पंजाब के गगन ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल केसरी का खिताब पंजाब के गगन ने अपने नाम किया। जबकि सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव उप-विजेता रहे। विजेता और उप-विजेता को क्रमशः 51 हजार रुपये व गुर्ज तथा 41 हजार रुपये व बर्तन प्रदान कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। हिमाचल कुमार अंडर-21 वर्ग में पधर के रजत विजेता रहे। जबकि ध्वाल सुंदरनगर के धीरज उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 25 हजार रुपये व गुर्ज तथा 21 हजार रुपये व बर्तन प्रदान किए गए। सुकेत कुमार अंडर-17 प्रतियोगिता में सुंदरनगर के सौर्यवीर यादव विजेता रहे और पधर के दिवेश कुमार यादव उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 19 हजार रुपये व गुर्ज तथा 17 हजार रुपये व बर्तन देकर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला सुंदरनगर के समापन अवसर पर निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा । स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें