फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर कॉलेज में कैंसर के प्रति फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में शिक्षा विभाग में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से नेशनल कैंसर डे के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी आयोजित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समन्वयक रेड रिबन क्लब की प्रभारी अंकिता चांगरा ने विद्यार्थियों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इसके लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज संभव है, अगर इसका समय पर पता लगाया जाए।
कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने बताया कि कैंसर के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए और नियमित जांच करवानी चाहिए। कार्यक्रम में 8 विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें