फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर लूटपाट मामला : सातवीं बार भी आरोपी को पेश करने में नाकाम रही यूपी पुलिस

Fri, 12 Sep 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के नया बाजार क्षेत्र में बीते 11 मई को हुई लूटपाट के आरोपी अभी भी उत्तर प्रदेश से सुंदरनगर नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

घटना के चारों आरोपियों को एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट सुंदरनगर की अदालत में पेश नहीं कर पाई। यह लगातार सातवीं बार है जब यूपी पुलिस आरोपियों को कोर्ट तक नहीं ला सकी।
वीरवार को न्यायालय में यूपी पुलिस की ओर से चारों आरोपियों को पेश किया जाना था लेकिन यूपी पुलिस एक बार फिर तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों के चलते आरोपियों को सुंदरनगर अदालत में पेश नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए अब आरोपियों को हर हाल में पेश करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। बीते 11 मई को नया बाजार में हथियार की नोक पर हुई लूटपाट की इस वारदात में बाहरी राज्यों के आरोपियों का हाथ सामने आया था। प्रारंभिक जांच में उन्हें मुजफ्फरनगर यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा था। वहीं, मंडी से चुराई गई बाइक और घटना में प्रयुक्त आभूषण बीएसएल थाना सुंदरनगर को सौंपे जा चुके हैं।
लगातार आदेशों के बावजूद आरोपियों को कोर्ट में पेश न करने पर पीड़ित पक्ष में भारी रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि वीरवार को आरोपी पेश नहीं किए गए।
अदालत ने यूपी पुलिस को नोटिस जारी कर लगातार सातवीं बार आरोपियों को कोर्ट में न पेश किए जाने की वजह के साथ उन्हें पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें