फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर फेस्टिवल : वाॅलीबाल मैच में मंडी की टीम बनीं उपविजेता

विज्ञापन
शिमला समर फेस्टिवल में उपविजेता रही मंडी की टीम को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत आयोजित एंटी चिट्टा अंतर जिला अंडर-21 वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंडी की टीम उपविजेता रही। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता संजौली स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय खेल मैदान में 8 से 12 जून तक हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 13 टीमों के 156 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें शिमला की दो टीमें शामिल थीं। फाइनल मुकाबला मंडी और शिमला रेड टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शिमला रेड ने मंडी को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह में संजौली के विधायक हरीश जनारथा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता शिमला रेड टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता मंडी टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर रही हमीरपुर की टीम को 25 हजार रुपये और चौथे स्थान पर रही कुल्लू की टीम को 20 हजार रुपये दिए गए। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिरमौर, चंबा और शिमला की दो टीमों को 20-20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। मंडी टीम के खिलाड़ी सूजल को प्रतियोगिता का बेस्ट अटैकर पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मंडी टीम के मैनेजर शैलेंद्र शर्मा और कोच मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें