राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वयंसेवी आचार की पैकि
- फोटो : संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर गोद लिए ममाण गांव में स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ संपन्न हुआ। सभी दलों की रिपोर्ट के आधार पर ममाणवासी सुमन ठाकुर को सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार की देखरेख में कौशल विकास के अंतर्गत अचार बनाने से लेकर उसकी पैकिंग और मार्केटिंग की पूरी प्रक्रिया का व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकार के सर्वेक्षण युवाओं को समाज से जोड़ने का काम करते हैं। संवाद