फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुधराणी के मजदूरों ने मांगा बेरोजगारी भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि में नहीं मिल पाया रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। ग्राम पंचायत सुधराणी के मजदूरों ने निर्धारित समयावधि में रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने की मांग की है। मजदूरों ने हिमाचल प्रदेश मनरेगा व निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतराम की अध्यक्षता में बालीचौकी में एसडीएम विचित्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि ग्राम पंचायत सुधराणी के जिन मजदूरों को समय सीमा के अंदर कार्य नहीं दिया गया है, उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। ग्राम पंचायत सुधराणी के सैकड़ों कामगारों ने 29 जनवरी को पंचायत सचिव के माध्यम से कार्य के लिए आवेदन किया है, लेकिन 28 दिन बीतने के बाद भी उन्हें कार्य नहीं दिया गया। जबकि नियम के तहत मजदूरों को 15 दिन के अंदर कार्य देना होता है। यदि 15 दिन के अंदर कार्य नहीं दिया जाता है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पत्र के साथ कामगार संतराम, गीला देवी, चमारी देवी, लाली देवी, चिरंजी लाल गीता देवी, ब्रिक्मू देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, आरती देवी, गोयला देवी, पुणी देवी, जीवन कुमार आदि कामगारों की भी रसीदें दी गई है। संत राम ने कहा कि मामले को लेकर यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो शीघ्र लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य दिले राम, पूर्व उप-प्रधान ईश्वर दास, लीलानंद, जीवन कुमार और दुले सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें