फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में आलू उत्पादकों को राहत, कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचा आलू का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले के जोगिंद्रनगर में आलू उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए कृषि विभाग ने दोबारा अनुदान युक्त आलू का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचा दिया है। इससे किसान अब आलू की बीजाई कर सकेंगे।
बीते कुछ दिनों से आलू का बीज नहीं मिलने से परेशान आलू उत्पादकों ने कृषि विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की दोटूक चेतावनी दे डाली है। अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को दो दिसंबर के अंक में विभाग के उच्चाधिकारियों से आलू का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में उपलब्ध करवाने को लेकर समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

शनिवार को कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में क्विंटलों के हिसाब से आलू का बीज पहुंचा और सोमवार से जोगिंद्रनगर कृषि विक्रय केंद्र में इसकी खरीददारी को लेकर किसान भी पहुंचे। उपमंडल के जिमजिमा, आरठी, ढेलू, डोहग समेत लडभड़ोल क्षेत्र के आलू उत्पादक बीजाई के लिए आलू के बीज का इंतजार कर रहे थे।
किसानों को उनकी मांग के अनुसार आलू का बीज नहीं मिलने से न केवल खेतीबाड़ी बल्कि उनकी आजीविका पर भी संकट गहरा गया था। कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल में मांगानुसार अुनदान युक्त आलू का बीज न मिलने से किसान गुस्से में हैं।
रोजाना बीज के लिए कृषि विक्रय केंद्रों में चक्कर लगाने के बाद भी निराश होकर लौट रहे किसानों का गुस्सा कृषि विभाग के कर्मचारियों पर फूट रहा था।
पूर्व जिला परिषद और प्रगतिशील किसान तेज सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों के बाद आलू के बीज कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचने पर किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

कृषि प्रसार अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर बीज विक्रय केंद्र में करीब सात क्विंटल आलू का बीज पहुंचा है। इसकी खरीदारी को लेकर किसान भी पहुंचने लगे हैं।
द्रंग और चौंतड़ा के सैकड़ों किसान आलू की खेतीबाड़ी कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करते हैं। जो आलू का बीज न मिलने को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें