फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थी देंगे टीबी को खत्म करने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी देंगे टीबी को खत्म करने का संदेश
विज्ञापन

टीबी जनभागीदारी अभियान के तहत 12 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ‘हां हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं’ विद्यार्थियों की ओर से यह संदेश जिले में गांवों और शहरों में दिया जाएगा। प्रदेश में चलाए जा रहे टीबी जनभागीदारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग मंडी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके भारद्वाज की अध्यक्षता में सभागार जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारियों, विद्यार्थियों और नर्सिंग स्कूल की प्रशिक्षु छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एनके भारद्वाज ने बताया कि 12 मार्च तक युवाओं के माध्यम से समुदाय में संदेश दिया जाएगा कि ‘हां हम टी बी को समाप्त कर सकते हैं’। कार्यशाला में जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने प्रतिभागियों को क्षय रोग के लक्षणाें, इसका निदान व पूर्ण उपचार विभाग की ओर से कैसे किया जा रहा है, इस संबंध में जागरूकता फैलाने में युवा कैसे अहम भूमिका निभा सकते हैं, के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यस्क क्षय रोग टीकाकरण अभियान जल्द शुरू हो रहा है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन जिला भंडार गृह में प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध करवा दी गई है। जिस व्यस्क ने अपनी सहमति टीकाकरण के लिए जता दी है उसे यह वैक्सीन लगाई जाएगी। यदि कोई इच्छुक जिसने पहले सहमति नहीं दी है, वह टीकाकरण के दिन अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र से बूथ पर नियमानुसार पंजीकरण करवाकर वैक्सीन को लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें