फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में 19 जून तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के नए शिक्षा सत्र के लिए पहली जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार विज्ञान, कला तथा वाणिज्य विभागों के साथ-साथ बीबीए, बीसीए एवं पीजीडीसीए विषयों में दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने बताया कि स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा नीति शुरू की जा रही है। जिसके तहत बहुविष्यक पाठ्यक्रम, मूल्य वर्धित कार्यक्रम तथा कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है। दाखिले के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज की साइट पर जाकर 1 जून से 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्री एडमिशन काउंसलिंग 13 जून से 19 जून तक की जाएगी तथा प्रथम मेरिट सूची 20 जून को जारी की जाएगी। द्वितीय मेरिट सूची 24 जून को जारी की जाएगी। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी साइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस से प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें