फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किशोर स्वास्थ्य दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रत्ती की ओर से शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला सकरोहा में किशाेर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला की मुख्याध्यापिका आणिमा कपूर ने की। खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तनों बारे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में संतुलित भोजन लेने बारे भी जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमे प्रथम स्थान पर वरुण, द्वितीय शालिनी व तृतीय स्थान पर शैलजा रही। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रोमिला, अध्यापिका नीतू, अनिल, हरीश, नंद लाल, धर्मी, दुमा, मुकेश, ललित, आशा कार्यकर्ता गुड्डी, किरणा, सोमा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें