फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को खेती के नए तौर-तरीकों से कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। युवाओं को खेती से जोड़ने और कृषि के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को परियोजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और कृषि क्षेत्र में इसके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती अपनाने, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही कृषि को आजीविका और स्वरोजगार के विकल्प के रूप में समझने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य पूनम कौशल, नोडल शिक्षक डॉ. लेख राज, कृषि विशेषज्ञ अमित शर्मा, मंडी के ब्लॉक समन्वयक अश्वनी कुमार और कृषक विकास संघ पाज्जा नाला से अपर सकरोहा के प्रधान नंद लाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें