फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत समिति धनोटू की बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत समिति धनोटू की बैठक शुक्रवार को पंचायत घर महादेव के सभागार में समिति अध्यक्ष कुमारी पूजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सभी 16 सदस्यों की उपस्थिति से कोरम पूरा होने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मुहर लगाई। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि करने के साथ ही विकास खंड धनोटू के तहत करवाए कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृतियों को सर्वसम्मति से पारित किया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया। समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं पर चर्चा कर उनके समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें