फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था से करवाया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए शनिवार को इंडक्शन-कम-ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईक्यूएसी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, सुविधाओं और अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में बीए, बीबीए, बीवॉक, बीसीए एवं पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एवं रेंजर्स, खेलकूद, सांस्कृतिक क्लब और नशा विरोधी प्रकोष्ठ जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आईक्यूएसी संयोजक प्रो. रेखा कुमारी, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें