फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रों ने किया सोलंग वैली का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के बाॅटनी विभाग के एमएससी के छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। छात्रों को प्रसिद्ध जीबी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एन्वायरनमेंट, मौहल कुल्लू और अंजनी महादेव सहित सोलंग वैली का दौरा करवाया गया। छात्रों ने हिमालय क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का अन्वेषण किया और पारिस्थितिकी संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में ज्ञान हासिल किया। कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने ऐसे शैक्षिक यात्राओं के आयोजन के लिए संकाय को प्रोत्साहित किया। छात्रों को हिमालय क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं सोलंग वैली की जैव विविधता और कुल्लू जिले में अंजनी महादेव की सांस्कृतिक धरोहर का अन्वेषण करने का भी अवसर प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें