विश्व एड्स दिवस पर सुंदरनगर में अरोमा कॉलेज की प्रशिक्षु रंगोली बनाते हुए। स्त्रोत : संस्थान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नशे के विरुद्ध शुरू हुए प्रदेशव्यापी अभियान में जोगिंद्रनगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भी एकजुट हुए हैं। विद्यार्थियों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।
सोमवार को जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में युवाओं ने कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौजूदगी में नशे के विरुद्ध हल्ला बोल कर नशे को समाप्त करने का संकल्प भी लिया।
कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने नशे के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने सक्रिय चिट्टा माफियाओं के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पर सहयोग की मांग की। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी की अध्यक्षता की। इससे पहले महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य निशा वैद्य ने कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर का स्वागत किया। संवाद